White नया गीत नया अंदाज
कुछ बच्चे तो डूब मरे हैं, चखना और शराब में।
बाकी मोबाइल में डूबे,,,, हैं परियों के ख्वाब में।।
हालातों पर नज़र डालिये, ,,, हाल बहुत बेहाल है।
बच्चा-बच्चा फंसा जाल में, सिर पे सबके काल है।
नजर गड़ाये बैठे सारे, ,, बिखरे हुए शबाब में।।
बाकी मोबाइल में डूबे, हैं परियों के ख्वाब में।।
कुछ बालाएं गजब ढा रही, क्वीन बनी अश्लील की।
मर्यादाएं लांघ रही हैं, ,,,,,,, लत जो लागी रील की।
वस्त्रहीन होकर लागी, लाइक कमेंट के हिसाब में।।
बाकी मोबाइल में डूबे,,,, हैं परियों के ख्वाब में।।
जितने जवान, बूढ़े चुप है, वो भी जिम्मेदार हैं।
सही परवरिश दे नहीं पाते, पालक वो बेकार हैं।
अभिव्यक्ति की आजादी है कहते सभी जवाब में।।
बाकी मोबाइल में डूबे,,,, हैं परियों के ख्वाब में।।
संतोष बरमैया जय
©Santosh Barmaiya Jay
Continue with Social Accounts
Facebook Googleor already have account Login Here