कुछ पुरुषों में पुरुषत्व आजकल
दो पुरुषों में हुई जुबानी जंग अचानक।
दोनो ने दम भर - भर तने भुजाओं को।।
एक से बढ़कर एक गालियाँ बकीं भयानक।
एक दूसरे के घर की महिलाओं को।।
ऐसे पुरुषों का पुरुषत्व महज इतना ही।
कौन, किस तरह, कितना है ताकत वाला।।
किसने किसके घर की किस-किस महिला को।
कैसे - कैसे, क्या - क्या, कितना कह डाला।।
.........कौशल तिवारी
.
©Kaushal Kumar
#पुरुषत्व आजकल