Naveen Vishwakarma

Naveen Vishwakarma

  • Latest
  • Popular
  • Video
#शायरी  इश्क का इम्तहान लोगे क्या
दो परिंदों की जान लोगे क्या 

शख्स मारा गया सड़क पर तो
हाकिमो के बयान लोगे क्या

गांव को कोस तो रहे हो तुम
शहर में अब मकान लोगे क्या 

तोड़ दी है तमाम हद जफा की
अब जफा का लगान लोगे क्या 


वोट मिलता रहे इसी की खातिर
बेगुनाहों की जान लोगे क्या

©Naveen Vishwakarma

इश्क का इम्तहान लोगे क्या दो परिंदों की जान लोगे क्या शख्स मारा गया सड़क पर तो हाकिमो के बयान लोगे क्या गांव को कोस तो रहे हो तुम शहर में अब मकान लोगे क्या तोड़ दी है तमाम हद जफा की अब जफा का लगान लोगे क्या वोट मिलता रहे इसी की खातिर बेगुनाहों की जान लोगे क्या ©Naveen Vishwakarma

885 View

Trending Topic