उदभव से अवसान जहाँ संग आदि अंत की बातें हो संत समा | हिंदी कविता

"उदभव से अवसान जहाँ संग आदि अंत की बातें हो संत समागम हो दिन में श्मशान की जगती रातें हो कलुषित मन भी गंग बने जहाँ देव भी आते जाते हो उस नगरी को जाना चाहूँ शायद खो कर खुद को पाऊँ। मृत्यु भी उत्सव लगता हो, चिताओ से घाट सजे जहाँ महादेव से अभिवादन हो, डम डम की नाद बजे जहाँ श्मशान घाट की होली हो गुलाल भस्म की लगे जहाँ उस नगरी को जाना चाहूँ शायद खो कर खुद को पाऊँ। पाषाण बदल कर हृदय बने कटुहृदय में मृदु धार बहे मन की कालिख धुल जाये न अंतस् में कोई उदगार रहे भस्म हो मन की पीर जहाँ विचारों में न कोई हुँकार रहे उस नगरी को जाना चाहूँ शायद खो कर खुद को पाऊँ। ©SHASHIKANT"

 उदभव से अवसान जहाँ
संग आदि अंत की बातें हो
संत समागम हो दिन में
श्मशान की जगती रातें हो
कलुषित मन भी गंग बने
जहाँ देव भी आते जाते हो
उस नगरी को जाना चाहूँ
शायद खो कर खुद को पाऊँ।

मृत्यु भी उत्सव लगता हो,
चिताओ से घाट सजे जहाँ
महादेव से अभिवादन हो,
डम डम की नाद बजे जहाँ
श्मशान घाट की होली हो
गुलाल भस्म की लगे जहाँ
उस नगरी को जाना चाहूँ
शायद खो कर खुद को पाऊँ।

पाषाण बदल कर हृदय बने
कटुहृदय में मृदु धार बहे
मन की कालिख धुल जाये
न अंतस् में कोई उदगार रहे
भस्म हो मन की पीर जहाँ
विचारों में न कोई हुँकार रहे
उस नगरी को जाना चाहूँ
शायद खो कर खुद को पाऊँ।

©SHASHIKANT

उदभव से अवसान जहाँ संग आदि अंत की बातें हो संत समागम हो दिन में श्मशान की जगती रातें हो कलुषित मन भी गंग बने जहाँ देव भी आते जाते हो उस नगरी को जाना चाहूँ शायद खो कर खुद को पाऊँ। मृत्यु भी उत्सव लगता हो, चिताओ से घाट सजे जहाँ महादेव से अभिवादन हो, डम डम की नाद बजे जहाँ श्मशान घाट की होली हो गुलाल भस्म की लगे जहाँ उस नगरी को जाना चाहूँ शायद खो कर खुद को पाऊँ। पाषाण बदल कर हृदय बने कटुहृदय में मृदु धार बहे मन की कालिख धुल जाये न अंतस् में कोई उदगार रहे भस्म हो मन की पीर जहाँ विचारों में न कोई हुँकार रहे उस नगरी को जाना चाहूँ शायद खो कर खुद को पाऊँ। ©SHASHIKANT

#kashi #Shashikant_Verma

People who shared love close

More like this

Trending Topic