White !! गुरु !! गुरु शब्द है छोटा पर महत्व है बड | हिंदी Life Video

"White !! गुरु !! गुरु शब्द है छोटा पर महत्व है बड़ा। गर न हो गुरु तो समझो जीवन अधूरा पड़ा।। सबसे पहले गुरु माँ बाप है होते। जो अपनी संतान को संस्कारों की शिक्षा है देते।। द्वितीय गुरु पाठशाला में शिक्षक है होते। शाब्दिक और व्यावहारिक ज्ञान जो है देते।। हमें लक्ष्य निर्धारित करना है सिखाते। लक्ष्य भेदने का मंत्र भी जरूर है बताते।। सुख दुःख जब भी आए। उनका सामना करने की लौ भी जगाए।। आत्मसम्मान और आत्मबल का भी बोध हैं करवाते। अभिमान न कभी आए इसका भी एहसास जरूर दिलाते।। बड़ों का आदर सम्मान करना है सिखाते। छोटों से प्यार करना भी जरूर बताते।। गुरु का सम्मान जहाँ भी है होता। जीवन उनका सफल हो जाता।। आज गुरु को उतना सम्मान नहीं मिल पाता। गुरु अपने आप को कोसता हुआ नजर है आता।। गुरु का आदर सम्मान है जरूरी। इनके अभाव में समझो सृष्टि है अधूरी।। ©Uma sharma "

White !! गुरु !! गुरु शब्द है छोटा पर महत्व है बड़ा। गर न हो गुरु तो समझो जीवन अधूरा पड़ा।। सबसे पहले गुरु माँ बाप है होते। जो अपनी संतान को संस्कारों की शिक्षा है देते।। द्वितीय गुरु पाठशाला में शिक्षक है होते। शाब्दिक और व्यावहारिक ज्ञान जो है देते।। हमें लक्ष्य निर्धारित करना है सिखाते। लक्ष्य भेदने का मंत्र भी जरूर है बताते।। सुख दुःख जब भी आए। उनका सामना करने की लौ भी जगाए।। आत्मसम्मान और आत्मबल का भी बोध हैं करवाते। अभिमान न कभी आए इसका भी एहसास जरूर दिलाते।। बड़ों का आदर सम्मान करना है सिखाते। छोटों से प्यार करना भी जरूर बताते।। गुरु का सम्मान जहाँ भी है होता। जीवन उनका सफल हो जाता।। आज गुरु को उतना सम्मान नहीं मिल पाता। गुरु अपने आप को कोसता हुआ नजर है आता।। गुरु का आदर सम्मान है जरूरी। इनके अभाव में समझो सृष्टि है अधूरी।। ©Uma sharma

#teachers_day happy life quotes

People who shared love close

More like this

Trending Topic