#NojotoVideoUpload पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का | हिंदी वीडियो Video

"#NojotoVideoUpload"

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

बाबागंज। बहराइच वन प्रभाग के नवाबगंज ब्लाक मुख्यालय में ब्लाक प्रमुख जे पी सिंह ने परिसर में पौधरोपण किया। श्री सिंह ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन,जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण की सुरक्षा की जा हो सके। नगरपंचायत अध्यक्ष डाo उमाशंकर वैश्य ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। एस पी सिंह ने कहा कि प्रदूषण को कम कर शहर को हरा भरा बनाएं और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। इस मौके पर पुलिस चौकी इंचार्ज रामगोविन्द वर्मा, अश्वनी सिंह,बद्री सिंह, शेरखान, सहित कई ने अपने विचार रखे।

People who shared love close

More like this

Trending Topic